Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला मौन जुलूस

कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला मौन जुलूस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में बाजे वाली गली से लेकर नाले की पुलिया तक मौन जुलूस निकाला गया। वहीं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया गया।
कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट और बलात्कार की घटनाऐं चरम सीमा पर है। वहीं भाजपा के सत्ताधारी नेताओं के लोग मासूम बच्चियों को शिकार बनाकर बलात्कार कर रहे है। जब सत्ताधारी नेता के लोग ऐसा काम कर रहे है तो जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। साथ ही कहा कि भाजपा के नेताओं से अपनी बेटियों का बचाऐं। चांद कुरैशी ने कहा कि उन्नाव में भाजपा के विधायक के द्वारा जो शर्मनाक हरकत की गई है। उसको कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। शहरीन खान एवं रीना खान ने कहा कि पूरे देश में लड़कियो का घर से निकलना बैठना दुश्वार हो गया है। जुलूस में अजय शर्मा, इमरान कुरैशी, बबलू वर्मा, सोनू खान, नदीम कुरैशी, अमन द्विवेदी, राहुल, मनोज, दीपू जादौन आदि मौजूद रहे।