Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नसूपुर सजैती निवासी बृजेश कुमार का जमीन को लेकर पडोस के ही रवीन्द्र कुमार से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान उक्त लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो लोगो को मौके पर पकड कर थाने ले गयी। वही दूसरी घटना में जसराना निवासी मुकेश कुमार का जमीनी विवाद राजेश उसके परिजनों ने चल रहा है। जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है खेत जोतने को लेकर दोनो लोगो में मारपीट हो गयी।