Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्पदंश से किसान की मौत

सर्पदंश से किसान की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव जमालीपुर में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव जमालीपुर निवासी 44 वर्षीय वीनेश पुत्र सीताराम विगत दिन अपने खेत पर चारा काटने के लिए गया था। चारा काटते समय अचानक सर्पदंश का शिकार हो गया, किसान के अचेत होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। जिसको परिजन आनन -फानन में उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ रात्रि में चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे।