Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंग ने की टैम्पों चालक के साथ मारपीट अस्पताल में भर्ती

दबंग ने की टैम्पों चालक के साथ मारपीट अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद चैराहा पर दबंग लोगो ने एक टैम्पों चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल लाया गया।
बताते चले कि थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा एक घायल टैम्पो चालक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुची। जहाॅ घायल ने अपना नाम थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के नगला उदी निवासी अजय पुत्र राधेश्याम बताया। घायल की माने तो वह टैम्पों चालक है जो रोजाना आसफाबाद से फतेहाबाद तक सवारियों को ले जाने का कार्य करता है। चौराहा पर पहाडपुर निवासी बंजीता नामक युवक दबंगई के चलते टैम्पों चालकों को उगाई कराता है। विरोध करने पर टैम्पों चालक के साथ मारपीट करता है। आज उसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुचे आरोपी मौके से भाग निकला है।