Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने गांव मुहरिया में किशोरी से हुए दुष्कर्म के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार को एसएचओ पहलवान सिंह ने बताया कि गांव मुहरिया में एक किशोरी दिनांक 25 जुलाई 2019 को सुबह जंगलों को जा रही थी। तभी चाकू की नोंक पर आरोपी मनोज पाठक पुत्र राजवीर पाठक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीडिता के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई। उधर आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। एसएचओ ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को अपने हमराह हैड कांस्टेबिल दिनेश कुमार एवं कांस्टेबिल कयामुद्दीन, के साथ मुखबिर की सूचना पर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।