Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के सदस्यता अभियान में दलित समाज ने लिया भाग

भाजपा के सदस्यता अभियान में दलित समाज ने लिया भाग

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत आज सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव सी ग्रेड बूथ सं. 273 अन्डौली में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया और दलित समाज के लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति जाटव समाज बाहुल्य गांव अन्डौली में भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी लोगों ने बढ चढ़कर भाजपा की सदस्यता में भाग लिया और ग्राम प्रधान पति शेर सिंह ने स्वंय भाजपा की सदस्यता मिस कॉल कर ग्रहण की तथा गांव के धनपाल सिंह, चुन्नी लाल, अमर सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सन्तोष कुमार, सुरजीत कुमार, योगेश कुमार बन्टी, सोहन सिंह, विनोद कुमार, देवेन्द्र कुमार, मोमराज सिंह आदि दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता मिस्ड काॅल देकर ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा अनु. मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा हसायन शिशुपाल सिंह ने की और कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सत्यपाल दिवाकर मंडल उपाध्यक्ष हसायन भाजपा एवं पारस अंबेडकर भी मौजूद थे।