Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कार्यालय पर युवक हुआ बेहोश

पुलिस कार्यालय पर युवक हुआ बेहोश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान कार्यालय पर आज अपने किसी कार्य से आये एक युवक के बेहोश होकर गिर जाने से पुलिस कार्यालय पर खलबली मच गई और पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल युवक को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। बताया जाता है एक करीब 23 वर्षीय युवक सर्वेश कुमार पुत्र मुकन्दीलाल निवासी गांव खेमगढी अगसौली सिकन्द्राराऊ आज अपने किसी कार्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आया था लेकिन युवक अचानक ही चक्कर खाकर गिर पडा और बेहोश हो गया जिससे पुलिस कार्यालय पर भारी खलबली सी मच गई और युवक को पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। साथ ही युवक की तबियत बिगडने की सूचना परिजनों को दे दी गई।