सभासद दल ने आतिशबाजी चलाकर बांटी मिठाई
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं धारा 35ए समाप्त करने पर सभासद दल नगर पालिका परिषद हाथरस के सभासदों ने सासनी गेट पर जमकर जश्न मनाया। सभासदो ने आतिशबाजी की एवँ लड्डू बांटे और जमकर नारेबाजी की। भारत माता की जय , वन्दे मातरम के साथ मोदी जिंदाबाद के नारों से समूचा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ ही भाजपा के झंडे को लहराया गया।इस खुशी में आसपास के दुकानदारों के साथ साथ बाजार आने जाने वालों ने भी खुशी में जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर सभासद दल के नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर धारा 370 के क्षेत्र में जो पहल भारत सरकार ने की है वह सराहनीय है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक ऐसा इतिहास लिख दिया है जिसे मिटाया नही जा सकता है। भाजपा नेता सुनीत आर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ने का कार्य किया है। यह संदेश है कि भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह विश्व का नेतृत्व करे। धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर के विकास की सभी बाधाएं खत्म हो गई है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद नरायन लाल, सभासद श्री भगवान वर्मा, सभासद राजेन्द्र गोयल, सभासद पवन गुप्ता, सभासद निशांत उपाध्याय, सभासद वीरेंद्र माहौर, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर, पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, गौरव कांत, ब्रजेश वशिष्ठ, अमन कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Jansaamna