Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक को फांसी देने की मांग

विधायक को फांसी देने की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी के इगलास रोड पर जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव बलात्कार मामले में सत्ताधारी बाहुबली विधायक के जुल्म व अत्याचार से आम जनता परेशान है। जिस तरह से जो कृत्य रेप पीड़िता के साथ किया गया है वह घोर निन्दनीय है ऐसे व्यक्ति को तत्काल फांसी की सजा दी जाये। जिससे अन्य कोई ऐसा कृत्य करने का साहस न कर सके। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्त, अवधेश वख्शी, संजीव आंधीवाल, ऋषि कुमार कौशिक, डा. मुकेश चन्द्रा, श्रीराम यादव, अजित गोस्वामी, डा. रतन सिंह, शरद उपाध्याय नन्दा, गोविन्द शरण चतुर्वेदी, सुरेशचन्द्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा, मुन्नालाल आदि मौजूद थे।