Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमबीबीएस में चयनित हुये छात्रो को किया सम्मानित

एमबीबीएस में चयनित हुये छात्रो को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउण्डेशन ने सोमवार को कांता होटल में एमबीबीएस में चयनित हुए सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. मनोज जिंदल जनरल सर्जन जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, चाणक्य फाउण्डेशन परिवार के द्वारा रोहन जैन, अनुराग सविता, फराज अलमास आइस, सैयद अली जफर, कार्तिकेय सिंह माहेश्वरी का स्वागत किया। इस अवसर पर चाणक्य फाउंडेशन के सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत एवं माता-पिता के सहयोग से इन छात्रों ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आशा है कि यह छात्र अच्छी पढ़ाई कर और अच्छे अनुभव के साथ हमारे फिरोजाबाद में आकर मानव सेवा में यहां के लोगों की मदद करेंगे। उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, चेतन दीक्षित, डॉ नागेंद्र महेश्वरी, डॉ कविता माहेश्वरी, नीता पाण्डेय, पूनम शर्मा, शाहिद अंसारी, चाणक्य फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल जैन, सुनील भटनागर, बृजमोहन सविता, डॉ. जफर, धर्मबीर सिंह निर्भय सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।