Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन पर चला संघन चैकिंग अभियान

त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन पर चला संघन चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
शनिवार को आरपीएफ थाना प्रभारी एवं जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की गई। उन्होंने टिकट काउंटर परिसर, प्लेटफार्म पर टीम के साथ संघ चैकिंग की। वहीं सद्विग्ध दिखे लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही उन्होने यात्रियों से कहा किसी प्रकार की लावारिस बस्तु या संद्विग्ध व्यक्ति पर शक हो तत्काल पुलिस को सूचना करे।