Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोहन लाल साहसी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया

मोहन लाल साहसी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण के जिला अध्यक्ष मोहन लाल साहसी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत झंडा चौराहा निकट पुलिस चौकी परम पुरवा विधानसभा क्षेत्र किदवई नगर में सदस्यता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में भाजपा दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, कानपुर के यशस्वी सांसद सत्य देव पचौरी, सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मौक पर महामंत्री शिवराम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री रविशंकर हवेलकर, अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष एड नरेश कुमार कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी आनंद कुमार वर्मा, कार्यालय मंत्री राकेश खोटे, क्षेत्रीय पार्षद राकेश पासवान, मंडल अध्यक्ष एड अमित कोरी, जितेंद्र वाल्मीकि, अरविंद दिवाकर, मुन्ना पहलवान आदि वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे।