Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत व्यथा निवारण कैंप में तेरह शिकायतें निस्तारित

विद्युत व्यथा निवारण कैंप में तेरह शिकायतें निस्तारित

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कस्बे के भदरस रोड स्थित विद्युत वितरण कार्यालय में विद्युत व्यथा निवारण प्रतितोष फोरम कानपुर नगर के प्रतिनिधियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए कैंप आयोजित किया गया। जिसमें कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तथा शेष 7 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कि शीघ्र निस्तारण कर अधिकारियों को सूचित करें इस मौके पर प्रमुख रूप से फोरम अध्यक्ष योगेश चंद्र त्रिपाठी तकनीकी सदस्य विजय प्रवीण चंद्र सक्सेना, सदस्य एस के गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड घाटमपुर राजकुमार। कार्यकारी सहायक आशीष कुमार विजय कुमार व अजय कुमार सोनकर मौजूद रहे।