Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंटवारे से नाखुश बेटे ने बाप को किया मरणासन्न

बंटवारे से नाखुश बेटे ने बाप को किया मरणासन्न

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लाखन खेड़ा निवासी सोनेलाल (60 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा राम कुमार बंटवारे से नाखुश चल रहा था जिसके चलते उसने बुधवार अपराहन लाठी से हमला कर मुझ सोनेलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया बचाने दौड़ी पौत्री सीमा पुत्री राम सजीवन के सर में ईटा मारकर उसे भी घायल कर दिया पीड़ित सोनेलाल ने पौत्री सहित स्थानीय पुलिस से राम कुमार के खिलाफ शिकायत की है।