Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुश्ती दंगल का किया शुभारंभ

कुश्ती दंगल का किया शुभारंभ

मुरसान/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव लुहेटा में विशाल कुश्ती दंगल का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रधान बबलू शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, बौहरे गिर्राज शर्मा, खजुरिया के प्रधान चौधरी मान सिंह ने रामेश्वर उपाध्याय का फूलमाला पहिना कर, पगड़ी पहिनाकर, पीताम्बर उढ़ाकर व राधा कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी दरियाब सिंह, चौधरी मुकेश, चौधरी रतन सिंह, चौधरी देवेंद्र, सुनील शर्मा, रामखिलाड़ी जाटव, बिसम्बर सिंह, सौप्रसाद, रवेंद्र शर्म, पप्पू प्रकाश, दिगम्बर पहलवान, श्रीनिवास बघेल, रिंकु शर्मा आदि उपस्थित थे।