Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली मितनपुर के पास आज सुबह रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई।
थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि उक्त अज्ञात मृतक युवक करीब 25 वर्षीय है और बीती रात्रि को किसी ट्रेन से नींद के झोंके से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है और युवक की शिनाख्त करायी जा रही है।