Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेकी की दुकान ने किया वृक्षारोपण

नेकी की दुकान ने किया वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नेकी की दुकान सामाजिक संस्था द्वारा निरंतर किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रावत शिक्षा समिति जलेसर रोड पर दिव्यांग बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया गया।
समिति के प्रबन्धक डा. एम.एल. रावत ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। सौरभ जैन (रानू) ने प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए का आव्हान किया और साथ में उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेने को कहा। कार्यक्रम में महेंद्र लांवा, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, सौरभ जैन (रानू), जीतू जैन, नरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, जनप्रिय उपाध्याय आदि शामिल थे।