Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के सनेही नगर में एक मासूम की भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गयी। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले कि थाना जसराना क्षेत्र सनेही नगर निवासी प्रेमनारायण का आठ माह का पुत्र शौर्य विगत रात्रि में अपनी माॅ के साथ खेल रहा था। उसी दौरान माॅ उठकर काम में लग गयी, उसी दौरान बालक पानी भरी बाल्टी में गिर गया, काफी समय बाद माॅ ने बच्चे को खोजा तो देख कर होश उड गये। क्योंकि बालक बाल्टी में मृत हालत में पडा हुआ था। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोेहराम मच गया, आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये।