Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दरवाजे भैंस उतारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

दरवाजे भैंस उतारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम कुरसेढ़ा में बुधवार अपराहन भैंस लोडर से उतारने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुरसेढ़ा निवासी बाल किशोर के पुत्र शिशुपाल ने बताया कि वह लोडर से भैंस उतार रहा था जिसका अच्छेलाल आदि ने विरोध किया बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें शिशुपाल महेंद्र अच्छेलाल धर्मेंद्र जितेन्द्र आदि लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना सजेती में शिकायत की है पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया है।