Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांप के काटने से महिला गंभीर

सांप के काटने से महिला गंभीर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कोतवाली क्षेत्र के भीतरगांव चौकी क्षेत्र में स्थित परौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला को चारा काटते समय खेत में सांप ने काट लिया । परिवारिक जनों द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती कराया गया परंतु हालत नाजुक होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भीतरगांव चौकी क्षेत्र के परौली गांव निवासी सोनी पत्नी बृजलाल जिस वक्त खेत में अपने जानवरों के लिए चारा काट रही थी उसी वक्त एक सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई ।