Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी। इलाका पुलिस ने दोनो ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक दोनो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बताते चले कि जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रेक पर लोगों को पडा दिखायी दिया। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर व एक पैर में चोट है सम्भवतः रेलगाडी से गिरकर मौत होनो प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद फाटक के समीप भी लगभग 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लोगो को रेलवे ट्रेक पर पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की काफी भीड लग गयी। कुछ लोगो ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया।