Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना 13 को

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना 13 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक एक सितम्बर को जयनारायन इंटर कॉलेज लखनऊ में संपन्न हुई। जिसमे पुरानी पेंशन बहाली, सामूहिक बीमा व पारिवारिक भत्ता समाप्त करने के विरोध में संगठन 13 सितम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगा। सभी शिक्षकों व शिक्षिकाऐं सुबह 11 बजे दबरई जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना में पहुंचकर सफल बनाये। यह बात माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र यादव ने कही है।