Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ससुर खदेरी नदी पर बना पुल जर्जर

ससुर खदेरी नदी पर बना पुल जर्जर

प्रयागराज से मुख्यालय को जोड़ने वाली ससुर खदेरी नदी की पुलिया जर्जर
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी मखाऊपुर ससुर खदेरी नदी पर बनी पुलिया काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है इसी पुलिया से हजारों गाड़ियां इस पर से रोज गुजरती हैं। यह पुलिया कौशांबी को प्रयागराज से जोड़ती है यही नही इस पर से बालू लदे भारी वाहन भी लगातार दिन भर गुजरते रहते है।
योगी सरकार गढामुक्त सड़क की बात करती है और यहां उनके मातहतो को पुल और पुलिया के जर्जर होने के बाद सरिया सिमेंट उखड़ने के बावजूद भी खामियां नजर नहीं आ रही है।
किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है ससुर खदेरी नदी पर बनी पुलिया। उस पुलिया में लगी गिट्टी मसाले उखड़ गई हैं। उसमें से लोहे की सरिया बाहर निकली हुई हैं कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा सेतु निगम या पीडब्ल्यूडी विभाग यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बडा हादसा हो सकता है।