Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों कों गिरफ्तार न किए जाने को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना नारखी के गांव हुसैनपुर निवासी संतोष सविता पुत्र होती लाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 18 जून को चरन सिंह, प्रेमाल, हरेन्द्र निवासी खेड़ा उलाऊ, संजय निवासी कुतकपुर जारखी व विनोद निवासी हजरतपुर उनका अपहरण कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट पुत्र द्वारा कराई थी। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। जिससे वह और परिवार के सभी सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।