Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान श्रीकृष्ण का कुंआ पूजन किया

भगवान श्रीकृष्ण का कुंआ पूजन किया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुरजी महाराज में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का कुंआ पूजन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरक्यूलर रोड निवासी नैना कूलवाल द्वारा किया गया। बिहारीजी मंदिर में जन्मोत्सव, नन्दोत्सव, छठी उत्सव और कूंआ पूजन तक प्रतिदिन कूलवाल परिवार एवं समाज के अनेकों परिवारों द्वारा बधाई गीत प्रसादी वितरण की श्रृंखला को भव्यता और वाद्य यंत्रों से परिपूर्ण रखा। नैना कूलवाल द्वारा कुंआ पूजन पर नगर भ्रमण यात्रा कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, गली तबेला, रैबाड़पुरा से होती हुई मंदिर बिहारीजी पर समापन हुआ तथा कुंआ पूजन यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहिनों ने भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अनेक वस्तुओं को भेंट किया। कूलवाल परिवार द्वारा जगह-जगह प्रसादी, फल व ईश्वर के छविचित्र भेंट किये गये। इस अवसर पर रूक्मणी कूलवाल, सुषमा देवी, सुमन कूलवाल, दर्शनदेवी, बीना कूलवाल, रचना देवी, शिखा कूलवाल, ललिता देवी, मनीषा रानी, पायल कूलवाल, शोभा देवी, आंकाक्षा देवी, प्रिया देवी, मोनिका, मांगलिका, त्रिष्या, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, मुन्नी, भगवती, जयोति वर्मा, अलका वर्मा, प्रीती वर्मा, अदिति वर्मा आदि उपस्थित थीं।