Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीआरपी फिरोजाबाद को मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जीआरपी फिरोजाबाद को मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। शव को जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
जीआरपी फिरोजाबाद को आज सुबह सूचना मिली कि स्टेशन के समीप लगभग 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। जहाॅ लोगो की भीड लग हुई है, सूचना पर पहुची जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।