Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद भेजने की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियुक्तों को पुलिस ने रात्रि में चैंकिग के दौरान दबोचा था।
थाना रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि मे चैकिंग के दौरान नगला बरी चैराहा से एक व्यक्ति के बताने पर मोबाइल छिनौती करने वाले थाना लाइनपार क्षेत्र के लवकुश स्कूल के समीप ओमनगर निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र रूपराम कुशवाह को दबोच लिया। जिसके पास से छिनौती का मोबाइल एमआई रैड मी-7 बरामद किया गया। अभियुक्त को पकडने वाली टीम में वरिष्ठ उ0नि0 रामकिशन सिंह, उ0नि0 जाबिद खाॅ का0 सत्यप्रकाश वेदप्रकाश आदि थे। वही दूसरी घटना में उ0नि0 अनिल कुमार का0 मनोज कुमार, सुभेन्द्र कुमार आदि लोगो ने ताडो बाली बगिया कब्रिस्तान के पास से दुर्गेश नगर निवासी अफसर पुत्र अब्दुल हमीद, सलीम पुत्र अब्दुल बहाब को 250-250 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया। जिनके खिलाफ भी थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। वही खैरगढ़ पुलिस ने भी चैकिंग के दौरान रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी आकाश पुत्र यादराम को गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित कोने पर दबोच लिया। जिसको भी जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।