Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने बक्शी बांध एसटीपी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बक्शी बांध एसटीपी का किया निरीक्षण

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। प्रयागराज में गंगा यमुना का जलस्तर दिनों दिन बढ़ रहा है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लोग अपने घरों को छोड़कर जान माल की रक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर है। प्रयागराज में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बक्शी बांध एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों से मौजूदा जलस्तर की जानकारी ली तथा एसटीपी के कार्यों को देखा इसके बाद भूसी बांध की सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनकी नजर कुछ लोगों के द्वारा पॉलिथीन प्रयोग पर गई। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई तथा पॉलिथीन के प्रयोग करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।