लिस्ट में टूण्डला विधानसभा का नाम नहीं, राजनीतिक पार्टियों में मची खलबली
टूंडला विधानसभा सीट का उपचुनाव अटका, धरी रह गई तैयारियां
फिरोजाबाद/टूण्डला, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जबकि कुल 13 सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से हमीरपुर का पहले ही चुनाव आयोग कार्यक्रम जारी कर चुका है। बची 12 सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी होना था। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में से एक नाम गायब है। वह है फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट का। अधिसूचना जारी की है। उसमें केवल 11 सीटों के नाम हैं। फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट का इस लिस्ट में नाम ही नहीं है। इस लिहाज से टूंडला विधानसभा सीट का उपचुनाव लटक गया है। राजनीतिक दलों में खलबली है। सबकी तैयारियां फिलहाल धरी रह गई।
टूंडला विधानसभा सीट पर सपा और बसपा अपना प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है जबकि भाजपा प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है। लेकिन भाजपा ने यहां से अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इस सीट के प्रभारी ऊर्जी मंत्री श्रीकांत शर्मा बनाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां सभा कर चुके हैं। यह सीट भाजपा के एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। एसपी सिंह बघेल 2017 में यहां से विधायक चुने गए और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उपचुनाव होना है।
Jansaamna