Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्यायालय में उपस्थित न होने पर कुर्की के आदेश

न्यायालय में उपस्थित न होने पर कुर्की के आदेश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अभिषेक यादव पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी प्रदीप नगर आगरा रोड ढोलपुरा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद एवं राहुल यादव पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम दारापुरा थाना नगला सिंघी फिरोजाबाद को पुलिस भर्ती में 420 करके फर्जी मार्कशीट लगाकर पुलिस में भर्ती हो गये थे। इनके विरूद्व न्यायालय में विभिन्न धराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। न्यायालय में उपस्थित न होने पर इनके विरूद्व कुर्की के आदेश जारी हुए है।