Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट चली गोली

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट चली गोली

गोली लगने से एक युवक घायल अस्पताल में उपचार के लिए लायी पुलिस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दरगापुर में विगत रात्रि में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल ने गोली लगने की बात कही।
बताते चले कि थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दरगापुर निवासी 24 वर्षीय महेश उर्फ रामू पुत्र नरेन्द्र को विगत रात्रि में विकास सिंह पुलिसकर्मी द्वारा डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ उसके साथ आये लोगो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, मारपीट के दौरान एक पक्ष से फायरिंग हुई जिससे रामू को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आयी। मारपीट करने वालों में गौरव यादव बब्लू, गट्टू आदि लोग थे। उक्त लोगो में मारपीट भी हुई है। रामू को गोली अपने भाई को बचाने में लगी बतायी गयी है।