Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लूटेरे को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

लूटेरे को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

चकिया/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मु०अ०सं०213/19धारा 392 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अजय उर्फ अफ्तू को गुरूवार को लूट के 18500 रू० तथा लूट के समय लूटे गये, मूल आधार कार्ड तथा घटना में प्रयोग की गयी बाइक के साथ, बनरसियां गांव से गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चकिया के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के नियंत्रण व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को उक्त सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव का निवासी बताया गया है। इस दौरान टीम में कोतवाल संतोष कुमार राय, एस.एस.आई. राणा प्रताप यादव, उ०नि० शिवबाबू यादव, हे०का० मुनिराम यादव, का० मुकेश कुमार, का०रमेश कुमार शामिल थे।