Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्ना गाय से टकराकर बाइक सवार घायल

अन्ना गाय से टकराकर बाइक सवार घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बेंदा गांव के सामने अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया ग्रामीणों व राहगीरों ने घायल को लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां घायल का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौरा निवासी राम खेलावन का पुत्र सर्वेश कुमार 30 वर्ष मोटरसाइकिल द्वारा घाटमपुर से मूसानगर की ओर जा रहा था। बेंदा गांव के सामने सड़क पर घूम रहे अन्ना जानवर बाइक से टकरा गए दुर्घटना में सर्वेश कुमार घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों व राहगीरों ने लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा घायल बोलने की स्थिति में नहीं था। जेब में पड़े वोटर कार्ड से उसकी पहचान हुई डॉक्टरों ने बताया इसे कानपुर रेफर करना पड़ेगा।