Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल से गिरकर अधेड़ गंभीर

साइकिल से गिरकर अधेड़ गंभीर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित कानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने दौरा आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया। सर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर भेजा जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।