Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाय बनाने में आग से जलकर युवक गंभीर घायल

चाय बनाने में आग से जलकर युवक गंभीर घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज में शुक्रवार अपराहन चाय बनाने का प्रयास कर रहा युवक आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गागंज निवासी अरविंद के पुत्र शिव प्रकाश 24 वर्ष ने शुक्रवार अपराहन घर में चाय बनाने के लिए गैस खोली तथा माचिस ढूंढने लगा, माचिस की तीली जलाते ही कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली शिव प्रकाश की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आग बुझा कर शिव प्रकाश की पत्नी माया जो घाटमपुर बच्चे को दवा दिलाने गई थी को सूचित किया घायल के बाबा राम अवतार व पत्नी माया देवी ने घायल शिव प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर शिव प्रकाश को इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है।