Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर में हुई कार्रवाई

चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर में हुई कार्रवाई

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना प्रभारी अजय किशोर ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार व्यक्तियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है । उनमें सुमित यादव पुत्र राजकुमार निवासी मैनपुरी रोड, भोला उर्फ शिव शंकर पुत्र फेरू सिंह निवासी कंथरी, शिवम पुत्र राजेश निवासी मैनपुरी रोड, संतोष पुत्र महंकू लाल निवासी ओम नगर, मैनपुरी रोड़ के निवासी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि उपरोक्त चारों व्यक्ति गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल चारों युवक जेल में है । उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व मैनपुरी चैराहे पर फल विक्रेता की हत्या में बांछित थे। इसके अलावा कई अपराध भी शामिल हैं।