Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के ब्राइट राइडर्स पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह गतिविधियों के हिस्से के रूप में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता जिसका शीर्षक ईमानदारी एक जीवन शैली का आयोजन ओरिएंटल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से कराई गई। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर कामसुर सिंह ने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार का उन्मूलन पहली प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार देश के आर्थिक तंत्र को दीमक की तरह खोखला करता है। इससे बचने के लिए जन चेतना, सतर्कता एवं जनमानस की भागीदारी की आवश्कता है। सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में छात्रो को सम्बोधित करते हुए शिवम सोनी ने कहा कि पारदर्शिता बढाने व भ्रष्टाचार उन्मूलन मे टेक्नालाजी की भी अहम भूमिका है। डिजीटल ट्रांजेक्शन, बैंक खातो को आधार से जोडने, ऑनलाईन सिस्टम लागू करने से सरकारी अनुदान, छात्रवृत्ति, गैस सब्सिडी, मनरेगा मजदूरी व आयकर आदि से सम्बन्धित घपलों में बहुत कमी आई है। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवा ठाकुर, द्वितीय स्थान सार्थक तिवारी तथा तृतीय स्थान तनिष्का जैन ने प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक लव शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।