Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोटर साइकिल की टक्कर से घायल महिला की मौत

मोटर साइकिल की टक्कर से घायल महिला की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। हाइवे सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम जहांगीराबाद निवासी शिवनारायण कुरील की बेवा करुणा देवी 50 वर्ष रविवार अपराहन सड़क पार कर घर की ओर आ रही थी। तभी कानपुर से घाटमपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला के टक्कर मार दी, ग्रामीणों ने बाइक सवार को बाइक सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तथा घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला ले जाते समय महिला की मौत हो गई। सोमवार दोपहर स्थानीय पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।