Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आशा आई केयर शिविर में ढाई सौ नेत्र रोगियों का परीक्षण

आशा आई केयर शिविर में ढाई सौ नेत्र रोगियों का परीक्षण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। नौरंगा क्षेत्र के ग्राम चंदापुर भदवारा गांव में आशा आई केयर द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक चले शिविर में लगभग ढाई सौ नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें सौ मोतियाबिंद एवं 65 मरीज दूर एवं नजदीक की कमजोर नजर समस्या से ग्रस्त पाए गए 35 आंखों की बीमारियों के मरीजों को दवाई लिखी गई है। आशा आई केयर नेत्र शिविर के डॉक्टर योगेश सचान ने बताया कि शिविर लगा कर गरीब ग्रामीणों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में ग्राम प्रधान सुनील सचान रामचंद्र सचान टिंकू सचान नरगिस सचान सहित अन्य ग्रामीणों ने विशेष सहयोग दिया।