Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेसर्स ब्यूकोलिक डेनिजन्स प्रा0 लि0 आगरा को माइक्रो ब्रिवरी स्थापना के लिए लाइसेन्स जारी

मेसर्स ब्यूकोलिक डेनिजन्स प्रा0 लि0 आगरा को माइक्रो ब्रिवरी स्थापना के लिए लाइसेन्स जारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आबकारी विभाग ने आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी आगरा द्वारा की गयी संस्तुति तथा अन्य सुसंगत दस्तावेजों पर विचार के उपरान्त मेसर्स ब्यूरोकोलिक डेनिजन्स प्रा0 लि0 आगरा को माइक्रो ब्रिवरी की स्थापना के लिए एम0बी0-5 लाइसेन्स देने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में आबकारी विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी करते हुए आबकारी आयुक्त को अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। यह लाइसेन्स मेसर्स ब्यूरोकोलिक डेनिजन्स प्रा0 लि0 आगरा को इस शर्त के साथ दिये गये हैं कि वह उत्तर प्रदेश यवासवनी नियमावली-2019 में उल्लिखित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार माइक्रो बिवरी स्थापना का लाइसेन्स जारी किया गया है।