Thursday, May 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम टीम ने खुले में गंदगी करने वालों से वसूला जुर्माना

नगर निगम टीम ने खुले में गंदगी करने वालों से वसूला जुर्माना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम अधिकारियों ने सुभाष तिराहा हाॅस्पीटल सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाया। जिसमें खुले में गंदगी करने वाले दो लोगों से 700 रूपये का जुर्माना बसूला, वही खुले में मूत्र विसर्जन करने वाले 24 लोगों से 1200 रूपये का शमन शुल्क बसूला। साथ ही एनएस सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वाले एक दुकानदार से 100 रूपये का शमन शुल्क बसूल किया गया। टीम ने कुल दो हजार रूपये का शमन शुल्क बसूला। वहीं नगर निगम के रामचन्द्र पाॅलीवाल हाॅल में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों के द्वारा समस्त सुपरवाइजरों को स्वच्छता का संदेश हेतु एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के बारे में चर्चा की गई। साथ ही शहर को पं्रथम स्थान दिलाने के लिए जरूरी कार्यो पर बारीकी से जानकारी दी गई। इस दौरान अरविंद भारती, प्रकाश सिंह, जितेन्द्र कुमार, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश पाल सिंह, महेश कुमार, सुदेश यादव, संजीव कुमार चैरसिया, राकेश कुमार, विपिन पाण्डेसफाई एवं खाद्य निरीक्षक मौजूद रहे।