Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से बच्चे की मौत

झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से बच्चे की मौत

पीड़ित महिला ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद शांति नगर में झोलाछाप डाक्टर पर एक महिला ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत होने की बात कही है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद क्षेत्र शांति नगर निवासी रमाकान्त की पांच वर्षीय पुत्री कुमारी अनुष्का की आज दोपहर में बीमारी के चलते मौत हो गयी। जीवित होने की आश लेकर मृतका की माॅ सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुंची। जहाॅ से उसका निराशा हाथ लगी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी की मौत का कारण आसफाबाद पर एक प्राईवेट चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। क्योंकि आये दिन ठीक होने आश्वासन देते हुए बदल-बदल कर दवा दे रहा था। महिला बच्चे के शव को लेकर अपने घर के लिए निकल गयी।