Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से उतरते समय महिला गिरकर घायल

ट्रेन से उतरते समय महिला गिरकर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद पर ट्रेन से यात्रा के दौरान उतर रही महिला गिरने से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया।
जीआरपी चैकी शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर ट्रेन से यात्रा कर लोट रही थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बेनी सनौरा निवासी सोमश्री पत्नी ग्याप्रसाद उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिसको मौके पर मौजूदा लोगो ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना दी। महिला की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रैफर कर दिया।