Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इन्दिरा गांधी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

इन्दिरा गांधी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तहसील कांग्रेस कमेटी घाटमपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संकल्प लिया कि इंदिरा जी द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण कर सही अर्थों में देश का भला करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी कानपुर, नेतृत्व नंदराम सोनकर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा घाटमपुर, महेश श्रीवास्तव एडवोकेट, लक्ष्मी शंकर पांडे, विजय नारायण सचान, अशोक सचान, इंद्रपाल, रामअवतार कुरील, अमरदीप सोनक,र नफीस राइन, अखिलेश कुमार, बिंदा प्रसाद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।