Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऋण प्राप्त करनें हेतु साक्षात्कार 28 नवम्बर को

ऋण प्राप्त करनें हेतु साक्षात्कार 28 नवम्बर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में ऋण प्राप्त करनें हेतु आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 28 नवम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां, कानपुर देहात में होना निश्चित हुआ है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि उपरोक्त तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात में समय से उपस्थित हो।