Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परचून की दुकान पर बिक रहा है पेट्रोल

परचून की दुकान पर बिक रहा है पेट्रोल

खुले आम बेच रहा है गैर कानूनी तौर पर पेट्रोल
सैनी/कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। सैनी कोतवाली अंतर्गत धुमाई गांव में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल, मौत को दे रहे दावत। सूत्रों की माने तो ग्राम सभा धुमाई निवासी अशर्फीलाल गुप्ता पुत्र जगमोहन गुप्ता धुमाई गांव में किराना की दुकान चलाता है और साथ ही दुकान में बहुत दिनों से पेट्रोल भी बेचता है जो कि गैर कानूनी है लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है खबर जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।