Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नोडल अधिकारी ने दुर्घटना में घायलों को अपने काफिले की गाड़ी से भेजा अस्पताल

नोडल अधिकारी ने दुर्घटना में घायलों को अपने काफिले की गाड़ी से भेजा अस्पताल

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा अकबरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप वैगनआर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल गाडी फरार वही डेरापुर तहसील क्षेत्र के गलुवापुर ग्राम पंचायत में चैपाल लगाकर लौट रहा प्रमुख सचिव आलोक कुमार प्रथम ने काफिला को घटना स्थल पर रोक घायलों की हालत नाजुक देख डीएम साहब की स्कार्ट की गाड़ी में घायलों को बिठाकर जिला अस्पताल भेजा गया। बताते चलें आए दिन इस रोड पर हादसे ही हादसे होते हैं वही फोन करने पर एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद प्रमुख सचिव, डीएम, सीडीओ, एसडीएम से एम्बुलेंस सेवा खराब होने का लगाया आरोप।