Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 22 ओवरलोड ट्रकों तथा 28 सवारी वाहनों का हुआ चालान

22 ओवरलोड ट्रकों तथा 28 सवारी वाहनों का हुआ चालान

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद में चल रहे ओवरलोड ट्रकों व सवारी वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में, यातायात व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पचफेड़वा थाना अलीनगर के पास कुल 50 ओवरलोड वाहनों (जिसमें 22 ट्रक व 28 सवारी) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ई-चालान किया गया। तथा बताया गया कि आगे भी ऐसी कार्यवाही लगातार की जाएगी। उक्त कार्यवाही एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह, पीटीओ राजेश्वर कुश्वाहा व प्रभारी यातायात मिथिलेश कुमार तिवारी मय टीम द्वारा की गयी।