Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एम.एल.डी.वी. में क्रिसमस डे का भव्य आयोजन

एम.एल.डी.वी. में क्रिसमस डे का भव्य आयोजन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। श्यामकुंज स्थित एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज में ईसा मसीह के जन्म दिन के अवसर पर ‘क्रिसमस डे‘ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानव को उसकी अस्मिता की पहिचान कराने वाले ईसा मसीह को नमन करते हुये कहा कि उन्होंने मानव के आत्म सम्मान को जगाते हुये सभी को ऊँच-नीच से दूर रहकर बराबर होने का संदेश दिया। ईसा का विश्वास था कि परम शक्तिमान प्रभु के होते हुये जीवन की आवश्यकताओं की चिन्ता हम व्यर्थ में ही करते हैं। सच्चे मन से ईश्वर से हम मांगकर के तो देखें हमें अवश्य मिलेगा। जब तक हम पवित्रता से दरवाजा नहीं खटखटायेंगे तब तक ईश्वर का द्वार कहाँ से खुलेगा। ईसा का विचार था यदि हम सत्य, प्रेम और करूणा के रास्ते पर चलते हुये पवित्र मन से दूसरों की भलाई के लिये समर्पित होंगे तब ही हमें सच्चे सुख और दिव्य आनन्द की प्राप्ति हो सकेगी।इस अवसर पर अनन्या, निराली, युग, युविका और प्रनिका ने सेन्टा क्लाॅज का स्वरूप धारण कर सभी को उपहार व टाफियां वितरित कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डीनेटर आर.पी. कौशिक व शैलकान्ता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, आलोक गुप्ता, रेनू गुप्ता, पूनम वाष्र्णेय, कल्पना शर्मा, दीपिका गुप्ता, राघवेन्द्र गुप्ता, कल्पना कुमारी, अपूर्व गर्ग, मोहक गुप्ता, समर्थ गुरू गुप्ता, शिमला देवी, शकुन्तला देवी, शेर सिंह, राकेश सिंह, मनसुख, प्रेमचन्द्र, सौदान सिंह, जेमन्ती देवी, प्रेमवती, चन्द्रपाल सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।