Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएसपी ने फीता काटकर किया सजेती मैस कक्ष का उद्घाटन

एसएसपी ने फीता काटकर किया सजेती मैस कक्ष का उद्घाटन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थानाध्यक्ष सजेती देवेंद्र सिंह सोलंकी के प्रयास से नेवेली पावर प्लांट की कार्यदाई संस्था एलएनटी द्वारा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों के कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यक्रम के तहत थाना सजेती में पुलिसकर्मियों के भोजन करने के लिए मैस कक्ष का निर्माण कराया गया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव त्रिपाठी द्वारा हवन पूजन के बाद फीता काटकर मैस कक्ष का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर ज्ञान सिंह, निवर्तमान थानाध्यक्ष सजेती देवेंद्र सिंह सोलंकी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्या थानाध्यक्ष साढ़ देवेंद्र कुमार रावत सहित सभी चौकी प्रभारी तथा पुलिस स्टाफ क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक प्रधान आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।